पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ टैंपो चालकों ने विधायक को घेरा

Spread the love

रूद्रपुर। नियमों के विपरीत वाहन संचालन करने वालों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई से रोषित नगर के कई टेम्पों व ई रिक्शा चालकों ने विधायक शिव अरोरा का उनके कार्यालय में घेराव कर पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की। विधायक ने मामले को लेकर एसपी ट्रैफिक आईपीएस चंद्रशेखर घोडके से दूरभाष पर वार्ता की और टुक टुक चालकों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही को रोकने के लिए कहा।

विधायक ने कहा कि जिन टुक टुक वाहनों पर जाली नहीं लगी है उनको जाली लगाने हेतु कुछ समय दिया जाये। साथ ही विधायक ने कहा कि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ वह बैठक करेंगे जिसमें टुक टुक चालकों का प्रतिनिधि मण्डल भी शामिल होगा। एसपी ट्रैफिक से वार्ता के बाद शिव अरोरा ने कहा कि फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ड्राइव को एक बार रुकवा दिया गया है । जाली लगाने हेतु समय दिया जायेगा जो सुरक्षा दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। इसको समय रहते लगवा लें। विधायक ने आश्वस्त किया जो मानकों पूरा करते हुए टुक टुक चलाएंगे उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होंगी। बेवजह टुक टुक चालकों के साथ कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने सभी टेम्पो व ई रिक्शा चालकों से कहा कि वह वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें । साथ ही समय समय पर पुलिस अधिकारियों द्वारा दिये जाने वाले निर्देशों का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात बनाये रखने में टेम्पो व ई रिक्शा चालकों को भी प्रशासन से सहयोग करना होगा। इस दौरान राधेश शर्मा, सीता राम, मंगल पटेल, राजमाला, कल्लू, शिवा सिंह, अभिषेक, गुरदीप सिंह, मुकेश कुमार, ललित, देवी प्रसााद, संतोख सिंह, जय प्रकाश, जयपाल राठौर, अंकित, आदेश व धर्मेन्द्र आदि चालक मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी