पालिका की बोर्ड बैठक में सभी प्रस्तावों पर सहमति से लगी मुहर।
रिपोर्टर मो आरिफ
सितारगंज। नगर पालिका बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से जनहित के प्रस्ताव आज शनिवार को पास किए गए यह तय किया गया नगर में जगह चिन्हित कर मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे जिससे जनता को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके जनता के लिए एक स्वर्ग वाहन जो आवश्यकता अनुसार शवो को मुक्तिधाम तक पहुंचाया करेगा तथा एक एंबुलेंस नगर पालिका जनता को समर्पित करेगा जिससे मरीजों को समय से अस्पताल तक पहुंचाया जा सके एवं एक विद्युत शव गृह मुक्तिधाम में स्थापित किया जाएगा आज बैठक में यह भी प्रस्ताव पास हुआ कि श्री रामलीला प्रांगण का सौंदर्यीकरण के साथ वार्ड नंबर 2 व 3 के जनाजा नवाज घर वार्ड नंबर 13 में पंडरी के शमशान घाट का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा साथ ही कई जनहित के प्रस्ताव आज बोर्ड बैठक में पास किए गए बैठक के अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने तथा संचालन अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य ने किया बोर्ड बैठक में सभासद नूर बैग प्रमोद रावत जहूर इस्लाम मजीद बेगम रवि रस्तोगी रहमत हुसैन सोनम गुप्ता उषा सागर कंचन चौहान ऋतु गहतोड़ी तथा सचिन गंगवार उपस्थित रहे।




