राइजिंग फाउंडेशन ने विभिन्न प्रजातियों के करीब डेढ़ सौ पौधे लगाए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के व्यक्तियों और राइजिंग के संरक्षक सदस्यों को किया गया सम्मानित 

रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने विभिन्न प्रजातियों के करीब डेढ़ सौ पौधे लगाए
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के व्यक्तियों और राइजिंग के संरक्षक सदस्यों को किया गया सम्मानित

रुद्रपुर। रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के ग्यारहवें स्थापना दिवस पर रविवार को पुराने जिला अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के करीब डेढ़ सौ पौधे लगाए गए। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के व्यक्तियों  और राइजिंग के  संरक्षक सदस्यों को सम्मानित किया गया।
आओ पेड़ लगाए धरा को हरा भरा बनाएं अभियान के बीच आज रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने पुराना जिला अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर  स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर लगभग डेढ़ सौ छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुमार ग्रुप के प्रबंध निदेशक शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारत में मां बाप  अपनी  संतान की उतनी देखभाल नही करते है जितना कि विकसित देशों में पौधों की देखभाल की जाती है। इन देशों में सर्दी के समय 40 प्रतिशत डिग्री तापमान से रक्षा के लिए पेड़ों को एल्युमिनियम फॉयल से कवर किया जाता है,जबकि शुष्क गर्मी से बचाने के लिए पेड़ों को ग्रीन कवर किया जाता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान वर्तमान और आने वाले भविष्य  के लिए जरूरी है,लेकिन साथ ही इन पौधों का लालन पालन भी जरूरी है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  बाल संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने  राइजिंग फाउंडेशन के 11वें स्थापना की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोविड ने कुदरती ऑक्सीजन की कीमत का अहसास करा दिया है। उन्होंने कहा कि आज लगातार तापमान बढ़ता रहा है ,जिसका खामियाजा आम इंसान से लेकर पशुओं को भी उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए आज हर व्यक्ति को एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। फाउंडेशन अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में जुटी रहेगी।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह सेवा समिति, भारत विकास परिषद,राउंड टेबिल 335, स्वयं सुरक्षा अभियान,काशीपुर राइजिंग फाउंडेशन, बंटी खुराना, पेंशनर्स सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी,  आनंद बिंदल,किशन नारंग,मनोज मदान,राहुल सिंघल,सुभाष नारंग,चिराग कालरा,राकेश स्याल,अशोक सिंघल आदि संस्थाओं और  राइजिंग संरक्षक सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचिव आलोक जैन, मुनिंदर  कुमार, पी के मौर्य, रविंद्र कुमार,संजय ठुकराल,अजय कुमार सिंह,सुनील आर्य,राजीव कामरा,दीपक अग्रवाल,महेश कुशवाह,अभिनव गुप्ता,चंद्र कला राय,अनुपम सिंह,सुमन मिश्रा,पिंकी तिवारी,सोनम सिंह,गिरीश जोशी,मोहन राम,संजीव अरोरा,रजनीश पांडे, सौरभ सिब्बल,मनन अग्रवाल,गौतम थापा,मेरी थापा,डॉ एलएम उप्रेती,अमित गंभीर, प्रेम बुधलाकोटी, पी सी शर्मा,अरुण चुग,प्रथम बिष्ट,ललित बिष्ट, हरप्रीत सिंह,दिव्यांशु गुलाटी,सुधा राय आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद