रूद्रपुर की तीन मुख्य सड़कों का जल्द होगा कायाकल्पः  विधायक

Spread the love

रूद्रपुर। विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की समस्याओं के समाधान के लिये मुख्यमंत्री द्वारा सार्थक कार्य किया गया है और उन्होंने क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण के लिये अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुये विधायक शिव अरोरा ने बताया कि उन्होंने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिये हर सम्भव प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में वह क्षेत्र के लिये कई बड़े प्रोजेक्ट लेकर आये है जिनमें सड़क निर्माण से सम्बन्धित तीन प्रोजेक्ट सरकारी द्वारा स्वीकृत कर लिये गये है। श्री अरोरा ने बताया कि ग्राम बिगवाड़ा से दक्ष चौराहे तक पिछले कई वर्षो से जर्जर हालत में हो रहे मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ होने जा रहा है वही नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग पर अटरिया मोढ़ से सिडकुल ढाल व सिडकुल होते हुये पारले चौक तक लगभग 4 किमी सड़क का निर्माण कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त किच्छा बाईपास मार्ग पर झील से ट्रांजिट कैम्प मार्ग की ओर चामुण्डा देवी मन्दिर तक सड़क निर्माण भी कराया जायेगा। इसका निर्माण 60 फिट चौड़ा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन तीनों सड़को के निर्माण के लिये क्षेत्र की जनता पिछले काफी समय से आन्दोलन कर रही थी।  उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षो में राज्य योजना, जिला योजना एवं विधायक निधि से शासन द्वारा 45 करोड़ रूपये के कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमे विधानसभा क्षेत्र में नाली व पुल निर्माण सहित स्ट्रीट लाईट व जनसमस्याओं का समाधान शामिल है। इन योजनाओं में कई कार्य प्रगति पर है और कई कार्यो के लिये टेण्डर प्रक्रिया जारी है। श्री अरोरा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की कई ऐसी पुरानी योजनाये है जिनका वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बदला जाना आवश्यक हो गया था। उनसे पूर्व ऐसी योजनाओं की निरन्तर उपेक्षा होती रही।
उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया था कि वह सभी सड़कों का निर्माण करवायेंगे। जिसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से व्यक्तिगकत रूप से मुलाकात कर जनहित में उपरोक्त तीनों मार्गो के निर्माण के लिये स्वीकृति प्रदान किये जाने का आग्रह किया था जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दिये जाने के साथ ही धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। श्री अरोरा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की जनहित से जुड़ी अन्य मूलभूत समस्याओं का भी शीघ्र समाधान करने के लिये वह हमेशा तत्पर रहेंगे। वार्ता के दौरान विकास शर्मा, केके दास, उत्तम दत्ता, धर्म सिंह कोली, मनोज मदान, सुनील यादव व अशोक यादव आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी