शानदार व्यक्तित्व : भाजपा प्रदेश सह प्रभारी ने कांग्रेस प्रत्याशी को लगाया गले

रुद्रपुर। कल संडे था जब एक निर्दलीय प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने आमना सामना होने पर भाजपा सांसद लाकेट चटर्जी के काफिले पर हमला कर दिया था। दूसरा आज मंडे यानि शिव का दिन था, जब महानगर के संजय नगर में जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी राकेट लाकेट चटर्जी और कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा आमने-सामने आए तो दोनों एक दूसरे के गले लग गए। यही सनातनी धर्म है यही हिन्दुत्व की पहचान है। भाजपा को मा बताने का ढोंग करने वाला भाजपा सांसद के काफिले पर हमला करता है और दूसरी तरफ अलग विचारधारा की यानी कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा सांसद लाकेट चटर्जी और भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की पत्नी सीमा अरोरा के गले लग जातीं हैं। यही सनातन धर्म के संस्कार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को गले लगाने के बाद मीना शर्मा और लाकेट चटर्जी ने कहा कि भले ही हमारी पार्टियों की विचारधारा अलग है लेकिन महिला होने के नाते हमें महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा के काम करना है। हमें महिलाओं के हक की लड़ाई लड़नी है। जब दो अलग विचारधारा की महिला नेता मिल रही थी तब दोनों दलों के समर्थक भी प्रसन्न थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी