नर्स की निर्मम हत्या, यूपी डिबडिबा में मिला सड़ा-गला शव, 30 जुलाई से थी लापता

Spread the love

रुद्रपुर, कोतवाली इलाके की रहने वाली एक नर्स का डिबडिबा यूपी की झाड़ियों में सड़ा-गला शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नर्स की नृशंस हत्या कर शव को खाली प्लाट में फेंक दिया होगा। युवती का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर गुस्साई भीड़ ने प्राइवेट अस्पताल में हंगामा काटा। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी बरामदगी नहीं होने पर पुलिस व लोगों में तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में अस्पताल प्रशासन के बीच वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। नर्स 30 जुलाई से लापता थी।

बताते चलें कि सिविल लाइंस स्थित फुटेला अस्पताल में नर्स का कार्य करने वाली वसुंधरा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय तस्लीम जहां शाम साढ़े पांच बजे ड्यूटी समाप्त कर घर के लिए निकली थी। देर सायं तक वह घर नहीं पहुंची तो उसकी छोटी बहन साहिबा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई।

लापता होने के बाद नौवें दिन यानी गुरुवार की देर शाम को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सीमावर्ती गांव डिबडिबा स्थित एक खाली प्लाट की झाड़ियों में सड़ा-गला युवती का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी और बिलासपुर यूपी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जहां मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान तस्लीम जहां नर्स के नाम से हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे गुस्साई भीड़ शव को एंबुलेंस में डालकर सिविल लाइंस स्थित अस्पताल पहुंची। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अंदर ही हत्या की वजह जुड़े होने का आरोप लगाया।

हंगामे की खबर मिलते ही कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी, एसएसआई दीपक कौशिक व अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। तीखी नोकझोंक व बहस के बाद आखिरकार अस्पताल प्रशासन से वार्ता के बाद हंगामा शांत हुआ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके के गांव अर्जुनपुर में एक परिवार द्वारा कुल्हाडी व सरिया से प्रहार कर दो युवकों को लहुलूहान किये जाने का मामला सामने आया है। नाजुक…

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-गदरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल