भाईचारा एकता मंच की संयोजक सहित सैकड़ों महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Spread the love

रूद्रपुर। शक्ति विहार स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में भाईचारा एकता मंच की संयोजक एवं समाजसेवी काजल गंगवार के नेतृत्व में भाईचारा एकता मंच के कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने पर सभी का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाईचारा एकता मंच की संयोजक काजल गगवार लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने समाज में भाईचारे को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी निकाय चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि आज भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार गरीब, मजदूर, महिला और बेरोजगारों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। महंगाई दिनों दिन आसमान छू रही है। इन्ही जनविरोधी नीतियों के चलते जनता का मोह भाजपा से भंग हो चुका है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बेटियों से साथ सबसे अधिक जुल्म भाजपा सरकार में ही हुए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति कांग्रेस के साथ जुड़कर आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखायेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ने फैंकने में अहम भूमिका निभायेगी।

कांग्रेस में शामिल ई भाईचारा एकता मंच की संयोजक काजल गंगवार ने कहा कि कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की विकास परक सोच और सबको साथ लेकर चलने की सोच के चलते ही उन्होनंे आज कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं दूसरी तरफ भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियां उसके पतन का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में मातृ शक्ति कांग्रेस का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटेगी और रूद्रपुर में मेयर के साथ साथ सभी वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनायेगी।

इस अवसर पर भाईचारा एकता मंच के कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। भाजपा ने जनता को सिर्फ झूठे वायदों से छलने का काम किया है। जनता अब भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी वाडों में लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगां।

इस अवसर पर महानगर कांफ्रेस उपाध्यक्ष सतीश कुमार महामंत्री बाबु विश्वकर्मा रामपला सिह उमेश कुमार, पिं्रस पटेल, केपी गंगवार, कपिल सिन्हा,ओमप्रकाश गंगवार, सुमन पंत, मीनू राय, संध्या, भावना, लीलावती, रेनू, सविता देवी, आरती, मीरा, सीमा, रश्मि, सरस्वती, शीला, मुन्नी, अनीता सरकार, सीमा गुप्ता आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके के गांव अर्जुनपुर में एक परिवार द्वारा कुल्हाडी व सरिया से प्रहार कर दो युवकों को लहुलूहान किये जाने का मामला सामने आया है। नाजुक…

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-गदरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल