महिला के साथ ठगी के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। क्रय किये गये प्लॉट पर कब्जा दिलाने के नाम पर एक तथाकथित पत्रकार द्वारा महिला से 19 हजार रूपये हड़प लेने के मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने आरोपी तथाकथित पत्रकार को अपनी हिरासत में ले लिया है।  फूलबी पत्नी मोहम्मद शानू, वार्ड 13, दूधिया नगर रेशम बॉडी रुद्रपुर ने दर्ज रपट में कहा है कि उसने लालपुर में संतोख सिंह पुत्र संता सिंह निवासी लालपुर से एक प्लाट क्रय किया था। जिसका पूर्ण भुगतान वर्ष 2022 में कर दिया गया था। परन्तु संतोख सिंह द्वारा टालमटोली कर ना तो प्लॉट की रजिस्ट्री की गयी और ना ही कब्जा दिया जा रहा था। उसका कहना है कि इसी बीच व्यक्ति शादाब खाँ पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी आवास विकास जो स्वयं को पत्रकार बताता है ने उससे सम्पर्क कर कहा वह पत्रकार है पुलिस में कई अधिकारियों से उसकी पहचान है। तुम 40000 रुपये दोगे तो पुलिस वालों से संतोख सिंह पर दबाव बनवाकर प्लॉट की रजिस्ट्री करवाकर प्लॉट का कब्जा दिला दूँगा। फूलबी का कहना है अन्य कोई रास्ता ना पाकर अपनी मजबूरी के चलते उसने 19 जून 2023 को शादाब के आवास विकास स्थित कार्यालय में उसे 19 हजार रुपये नकद दिये और बाकी रकम काम हो जाने के बाद में देना तय हुआ। लेकिन अभी तक ना तो शादाब ने प्लॉट में कब्जा दिलाया है और ना ही हमारे पैसा वापस किया। बल्कि धमकी दे रहा है कि पहले 40 हजार रुपये दो नहीं तो जमीन की दाखिल खारिज भी नहीं होने दूंगा। जब पति के साथ वह शादाब के कार्यालय में अपना पैसा वापस मांगने गए तो वह गाली गलौच करने लगा और बोला कि अगर पुलिस में रिपोर्ट करी तो मरवा दूंगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शादाब को अपनी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर सिडकुल स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित…

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है