रुद्रपुर। यहां आदर्श कालोनी से करीब डेढ़ माह पूर्व लापता हुये बालक 12 वर्षीय हमजा बेग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामद कर लाल कुंआ पुलिस के सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल बरामद के होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने खुशी की लहर दौड़ गई और वह दौड़े-दौड़े लालकुंआ थाने पहुंचे। जहां बालक को गले लगाकर उनकी आंखो से आंसु छलक गए।