दिल्ली के मिंटो ब्रिज अंडरपास में पानी भरने से फंसी स्कूल बस, तीन बच्चों को बचाया गया

Spread the love

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में मंगलवार सुबह बारिश के बाद मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव के कारण फंसी एक स्कूल बस से तीन बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंडरपास में एक आटो रिक्शा भी फंस गया।

अधिकारियों के अनुसार, बचाव दल शीघ्र मौके पर पहुंच गए और इनमें से किसी भी घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि पंप की मदद से पानी बाहर निकाला जा रहा है। मिंटो ब्रिज अंडरपास में अक्सर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न जाती है।

जुलाई 2020 में यहां एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई थी क्योंकि उसका छोटा ट्रक अंडरपास में फंस गया था। दिल्ली में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे शहर के अधिकतर हिस्से जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रिज वेधशाला ने 72.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की। राष्ट्रीय राजधानी के लिए प्रतिनिधि आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने 28.7 मिमी, लोधी रोड वेधशाला ने 25.6 मिमी और आयानगर वेधशाला ने 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली। कॉमिक कॉन दिल्ली में RAYZ आर्ट का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 7 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज़ैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी