नर्स हत्याकांड को लेकर बनाई गई मुस्लिम कोर कमेटी

रुद्रपुर,  नर्स हत्याकांड को लेकर जहां चारों तरह विरोध के स्वर उठ रहे है। वहीं एसएसपी ने नर्स हत्याकांड की तफ्तीश के लिए एसआईटी का गठन कर दिया,तो दूसरी ओर मुस्लिम कोर कमेटी बन गई। जो अब कांग्रेस के साथ मिलकर सीबीआई जांच का मुद्दा उठाएंगी।

मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय सभागार में जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की मौजूदगी में मुस्लिम समुदाय के नेताओं की एक बैठक हुई। कहा कि भाजपा के कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और अफवाह फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।

ऐसे में समुदाय के अलावा जनमानस भड़कावे में नहीं आए। किसी भी आंदोलन की रूपरेखा अब गठित कोर कमेटी द्वारा बनाई जाएंगी। उ न्होंने कहा कि नर्स हत्याकांड का मुद्दा सड़क से लेकर सदन तक गुंजेगा और जब तक सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं हो जाती है। तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर परवेज कुरैशी, दिलशाद अहमद,संदीप चीमा,मोहन खेड़ा, अनिल शर्मा,योगेश चौहान, नदीम खान,बाबू अहमद,, फरमान सिद्दीकी,इरशाद अहमद,शाहिद सिद्दीकी,अबरार अहमद,जकी खान ,सलीम अहमद, दिलनवाज बेग आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद