तराई में जुलाई माह में हुई औसत से 25 फीसदी अधिक बारिश

रुद्रपुर, तराई में जुलाई माह में औसत बारिश से 25 फीसदी अधिक बारिश हुई है। वहीं अगस्त माह में अब तक 453 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों को अगस्त माह में भी औसत बारिश से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

यहां बता दें कि इस बार उत्तराखंड में मानसून अपने तय समय से करीब एक सप्ताह देरी से पहुंचा था। जून माह में गर्मी अधिक होने के कारण तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं मानसून जब आया तो काफी बारिश हुई। तराई की बात करें तो यहां जुलाई माह में 623.6 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गयी, जबकि जुलाई माह में औसत बारिश 453 मिलीमीटर तक होती है। यानी इस बार 170.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तराई में जुलाई माह में औसत बारिश से 25 फीसदी अधिक बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में औसत बारिश 430 मिलीमीटर तक होती है, जबकि अब तक 356 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह समाप्त होने में अभी नौ दिन शेष बचे हैं। इस माह भी औसत से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

तराई में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात तराई में करीब 22 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं गुरुवार को तराई का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद