मोबाइल ट्रेवल्स एप्लिकेशन ऐप पर होगी बड़ी कार्रवाई,

रुद्रपुर, ऑनलाइन मोबाइल ट्रेवल्स एप्लिकेशन ऐप के माध्यम से प्राइवेट वाहनों को टैक्सी बनाकर संचालन करने वालों की अब खैर नहीं होगी। कारण जिले के एसएसपी ने अधीनस्थों को आदेशित किया है कि मुहिम चलाकर फर्जी तरीके से संचालित गाड़ियों और चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

पिछले कुछ दिन पहले व्यापारियों ने बला-बला नाम की ऐप्लिकेशन से दूर-दराज की सवारियां ढोने का मुद्दा उठाया है। जिस में वाहनों को कोई भी पंजीकरण नहीं था और न ही चालकों का कोई सत्यापन हुआ। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जिला पुलिस को आदेशित किया है कि अपने-अपने इलाकों में अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को चिह्नित किया जाए जो प्राइवेट वाहन होने के बाद भी टैक्सी के रूप में संचालित हो रहे हैं।

साइबर की टीम ऑनलाइन मोबाइल ऐप को खोजेगी। जिनका ऑल इंडिया परमिट, चालकों का सत्यापन, टैक्सी नंबर का नहीं होगा। इसके विरुद्ध भी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि पंजीकृत टैक्सी चालक पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिसके बाद तत्काल फर्जी टैक्सी संचालन की धरपकड़ होगी और सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का संचालन संगीन अपराधों को जन्म देता है। जिसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं है। ऐसे वाहनों व उनका संचालन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद