कक्षा आठ के छात्र संग सामूहिक कुकर्म, वीडियो बनाई और बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

 

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति सऊदी अरब में काम करते हैं। उसका नाबालिग पुत्र कक्षा आठ का छात्र है। वह कई दिनों से गुमसुम रह रहा था।

मंगलवार की शाम को जब उसने अपने पुत्र से उसके डरे-डरे रहने का कारण पूछा तब उसने बताया कि गांव के ही पांच अन्य किशोर उसे 14 अगस्त को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने एक घेर में ले गए। जहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया। जिसे पीने के बाद उसे नशा हो गया।

किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी

आरोप है कि नशे की हालत में उसके साथ पांचों ने कुकर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि आरोपियों द्वारा उसके पुत्र को किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी गई। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दबंगों ने विरोध करने पर महिला को पीट कर अधमरा किया

वहीं दबंगों के एक गुट ने लाठी-डंडे लेकर महिला के घर पर पथराव कर दिया, महिला ने विरोध किया तो उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह महिला ने जान बचाई, जाते-जाते आरोपितों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला रानीपर कोतवाली क्षेत्र की विष्णुलोक कालोनी का है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 14 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के पिता श्यामलाल पुत्र कुन्दन सिंह निवासी मकान नंबर 375 विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद