नर्स हत्याकांड में छात्रों का आक्रोश,

रुद्रपुर,  नर्स हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने-एसएसपी के इस्तीफे की मांग को लेकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों का आक्रोश सड़कों पर आ गया। पुलिस कार्यालय कूच के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच कई बार धक्का मुक्की हुई। इससे गुस्साए छात्रों ने पुलिस बैरिकेडिंग को ही तोड़ दिया।

जिसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का भी प्रयोग किया, लेकिन छात्र नहीं माने। इसमें जहां छात्र चोटिल हुए।  चार घंटे तक पुलिस-छात्र झड़प के बाद छात्रों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर एडीएम पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा और शासन से सीबीआई जांच और एसएसपी को हटाने की मांग की।

 सुबह 9 बजे सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में बुलाई गई आपात बैठक में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुई। जहां आधे घंटे की सभा करने के बाद आक्रोशित छात्रों का जनसैलाब जुलूस की शक्ल में नैनीताल हाईवे पर उतर गया और जुलूस की शक्ल में छात्रों ने पहले नर्स के कार्य क्षेत्र फुटेला अस्पताल में हंगामा काटते हुए नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस कार्यालय कूच कर दिया। जब छात्रों की भीड़ पुलिस कार्यालय में प्रवेश करने की कोशिश करने लगी तो भारी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी।

इसके बाद छात्रों का पारा चढ़ गया और गुस्साए छात्रों ने बैरिकेडिंग को तोड़ना शुरू कर दिया और उस पर चढ़कर मुख्य गेट कूदने की कोशिश करने लगे। जिसकी रोकथाम करते हुए पुलिस ने छात्रों से धक्का मुक्की शुरू कर दी। रूक-रूककर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प होती रही। सूचना मिलने पर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने छात्रों को समझाने की कोशिश, लेकिन सीबीआई जांच और एसएसपी के इस्तीफे से नीचे कोई समझौता नहीं होने का छात्रों ने ऐलान कर दिया।

आरोप था कि जिले के कप्तान का गैर जिम्मेदाराना बयान अपराधियों के मनोबल को बढ़ाता है और नर्स हत्या के वास्तविक दोषी को सजा नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मोहम्मद असलम, मोहित शर्मा, हिमांशु सिंह, रजत बिष्ट, सचिन वर्मा, अक्षित छाबड़ा, विक्की गंगवार, रिया मेहता, बॉबी गुप्ता, अनमोज त्रिपाठी, जावेद खान आदि मौजूद रहे।

 

रिपोटर – शाहिद खान

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद