जिलाधिकारी ने दिये लम्बित वादों को शीघ्रता से निस्तारण करने व शत प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश 

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बुधवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए लम्बित वादों को शीघ्रता से निस्तारण करने व शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित कर आरसी का मिलान करते हुये वसूली को बढ़ाये। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त राजस्व वसूली लक्ष्य को समय से पूर्ण करें। उन्होंने सभी तहसीलदारों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के साथ ही आबकारी अधिकारी को राजस्व वसूली हेतु सभी पहलुओं पर रणनीति बना कर अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने  के निर्देश दिये। उन्होंने राज्य कर तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी राजस्व वसूली के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी की जाये ताकि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि सम्मन समय से तामील हों तथा मुचलका आदि की कार्यवाही भी समय से पूर्ण की जाये। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिला उत्पीड़न को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा अपराधों को नियंत्रण करने हेतु गंुडा एक्ट एवं गैगंस्टर एक्ट की कार्यवाही मजबूती से की जाये। उन्होने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आरटीओ व पुलिस विभाग कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी, कौस्तुभ मिश्र, ओसी कलैक्ट्रेट डॉ.अमृता शर्मा संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी बरीत सिंह, मनोज तिवारी, नन्दन सिंह धामी, अभिहित अधिकारी डॉ0 प्रकाश फुलारा, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी, एआरटीओ विमल पाण्डे, चक्रपाणी मिश्र सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप