फर्जी नंबर प्लेट बनाकर घूमने का मामला सामने आया

रुद्रपुर । शहर में पुजारी की बाइक की फर्जी नंबर प्लेट बनाकर घूमने का मामला सामने आया है। पुजारी का कई बार चालान कटा तो फर्जी नंबर प्लेट का पता चला। पीड़ित ने एसपी यातायात को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सिंह कॉलोनी निवासी मंदिर के पुजारी दुर्गा शरण बाजपेयी ने एसपी यातायात को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी बाइक रजिस्टर्ड है। 27 सितंबर 2023 को उसके मोबाइल पर बाइक चालान का मैसेज आया। दूसरा मैसेज 25 अक्टूबर 2023, तीसरा मैसेज दो अगस्त 2024 और चौथा मैसेज 30 अगस्त 2024 को आया। बाइक चालान का मैसेज आने पर जब उसने अपनी बाइक को देखा तो बाइक मंदिर पार्क में खड़ी हुई है, जबकि बाइक ज्यादा चली भी नहीं थी। पुजारी ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक की नंबर प्लेट की फर्जी नंबर प्लेट बनाकर धड़ल्ले से घूम रहा है और चालान उसकी नंबर प्लेट और रजिस्टर्ड नंबर पर आ रहा है। जिसकी वजह से वह मानसिक अवसाद से गुजर रहा है। पीड़ित ने एसपी यातायात को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यातायात पुलिस ने आरोपी बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद