रामपुर । उत्तराखंड की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामना आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को बुला लिया था, उसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव के पास की है। गांव निवासी एक युवक का ऊधम सिंह नगर की विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका को अपने गांव बुला लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। रात भर अपने साथ जंगल में रखने के बाद प्रेमी सुबह उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। कुछ देर के अंदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच की। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अजीम नगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव निवासी समीर उर्फ अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच की है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।





