उत्तराखंड की महिला से अजीमनगर में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रामपुर । उत्तराखंड की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामना आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को बुला लिया था, उसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव के पास की है। गांव निवासी एक युवक का ऊधम सिंह नगर की विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका को अपने गांव बुला लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। रात भर अपने साथ जंगल में रखने के बाद प्रेमी सुबह उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। कुछ देर के अंदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच की। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।  पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अजीम नगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव निवासी समीर उर्फ अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच की है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद