हादसा या लापरवाही: सीज वाहनों के ढेर में धधक उठी आग 100 से अधिक बाइक जलकर हुई स्वाहा -आग पर पाया काबू, विभाग में मचा हड़कंप

Spread the love

 रुद्रपुर : पुलिस लाइन में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब माल मुकदमा और सीज हुए वाहनों के ढेर में आग धधक उठी और देखते ही देखते आग की लपटे आसमान छूने लगी। जिसे देखकर पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि आखिरकार फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर आई और आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दर्जनों सीज व माल मुकदमा बाइक जलकर स्वाहा हो चुकी थी।

यहां बता दें कि यातायात हो या फिर सीपीयू के साथ ही पुलिस विभाग अक्सर माल मुकदमा वाहन या फिर चेकिंग के दौरान सीज किये वाहनों को पुलिस लाइन स्थित खाली पड़े मैदान में बाइक हो या फिर चार पहिया वाहनों को खड़ा कर देता है। उसकी निगरानी के लिए हमेशा एक सिपाही की तैनाती रहती है। इसके अलावा चारदीवारी के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध होता है। शनिवार की दोपहर को सब कुछ सामान्य था।

अचानक माल मुकदमा और सीज वाहनों के ढेर में आग लगी और देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। जिसे देखकर प्रतिसार निरीक्षक गजेंद्र परवाल सहित पुलिस कर्मी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और खुद ही आग बुझाने का प्रयास करने लगे। विफल होने पर फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में खड़े पुलिस अधिकृत 100 से अधिक बाइक जलकर स्वाहा हो गई। अब सवाल यह उठता है कि क्या अग्निकांड महज एक हादसा है या फिर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही या किसी की शरारत का परिणाम है। जिसको लेकर अग्निशमन और पुलिस विभाग ने अपने-अपने स्तर पर तफ्तीश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    राहुल गांधी की भावनाओं को जनता तक पहुंचाएगी कांग्रेस: रावत  पूर्व सीएम हरीश रावत ने की प्रेसवार्ता  अल्मोड़ा की ऐतिहासिक रैली से भयभीत है भाजपा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 4 जून को अल्मोड़ा में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ऐतिहासिक रैली से भाजपा भयभीत है। कारण…

    सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पर भड़का सिख समाज  पुलिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन शंकर नाम के युवक का आया सामने नाम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  -सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी देने से भड़के सिख समुदाय के लोगों ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सौपा। उनका आरोप था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हादसा या लापरवाही: सीज वाहनों के ढेर में धधक उठी आग 100 से अधिक बाइक जलकर हुई स्वाहा -आग पर पाया काबू, विभाग में मचा हड़कंप

    हादसा या लापरवाही: सीज वाहनों के ढेर में धधक उठी आग 100 से अधिक बाइक जलकर हुई स्वाहा  -आग पर पाया काबू, विभाग में मचा हड़कंप

    राहुल गांधी की भावनाओं को जनता तक पहुंचाएगी कांग्रेस: रावत  पूर्व सीएम हरीश रावत ने की प्रेसवार्ता  अल्मोड़ा की ऐतिहासिक रैली से भयभीत है भाजपा

    राहुल गांधी की भावनाओं को जनता तक पहुंचाएगी कांग्रेस: रावत  पूर्व सीएम हरीश रावत ने की प्रेसवार्ता   अल्मोड़ा की ऐतिहासिक रैली से भयभीत है भाजपा

    सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पर भड़का सिख समाज  पुलिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन शंकर नाम के युवक का आया सामने नाम

    सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पर भड़का सिख समाज  पुलिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन  शंकर नाम के युवक का आया सामने नाम

    पुलिसकर्मियों से हाथापाई, सिपाही की वर्दी फाड़ी; मोबाइल तोड़ा, महिलाओं व एक पुरुष से पूछताछ शुरू

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी  कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    आखिर कौन मांग रहा 15 लाख,विधायक ने मांगा जवाब  बगवाड़ा मंडी फंड हटाने का है मामला

    आखिर कौन मांग रहा 15 लाख,विधायक ने मांगा जवाब  बगवाड़ा मंडी फंड हटाने का है मामला