पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी एक पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में विधि-विवादित किशोर के जन्मतिथि प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के लिए स्कूल पहुंचे थे  चौकी रम्पुरा में तैनात आरक्षी विजय  और हेड कांस्टेबल कृष्ण प्रसाद सत्यापन कार्य के लिए एसपीआर पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के एक कथित बयान को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले में विधायक पर मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक भाषा…

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    रुद्रपुर। जुलूसे मोहम्मदी की आखिरी तकरीर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती के कार्य स्थल मदरसे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताला लगा दिया और नोटिस भी थमा…

    You Missed

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    • By KTadmin
    • August 31, 2026
    • 167 views

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    शीर गोटिया में मदरसा जमीअतुल हसनात समेत जिले के 9 मदरसों की जांच शुरू

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर पकड़ा चालक

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर  पकड़ा चालक

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल