सोशल मीडिया पर समाज को बदनाम करने का आरोप

काशीपुर। पर्वतीय समाज ने सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंपी। उन्होंने उस पर एक सोशल मीडिया पर पर्वतीय समाज के लोगों को अपशब्द बोलने, धमकियां देने और झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पर्वतीय समाज के सदस्यों ने कहा कि आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर समाज को बदनाम कर रहा है। इन वीडियो में वह समाज के सम्मानित लोगों के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। बताया कि 18 अगस्त की रात आरोपी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने एसडीएम को चेतावनी दी कि अगर इस साल पर्वतीय समाज रामलीला का आयोजन करता है, तो वह एसडीएम कार्यालय में जाकर आत्महत्या कर लेंगे। वीडियो में आरोपी ने इसके लिए काशीपुर के पर्वतीय समाज को जिम्मेदार ठहराया। तहरीर देने वालों में बीडी कंडवाल, पुष्कर बिष्ट, जगत बिष्ट, गोविंद बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, योगेश जोशी आदि रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा