रूद्रपुर :-खेड़ा बस्ती की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर बाइक-पांच लाख रुपये नहीं देने पर शारीरिक एवं मान सिक यातनाएं देने का आरोप मढ़ा है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड-19 खेड़ा बस्ती निवासी शीतल ने बताया कि 29 जून 2024 को उसकी शादी भूत बंगला निवासी शिवा कुमार के साथ हुई। शादी में मायके वालों ने हैसियत अनुसार स्त्रीधन भी दिया,लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति शिवा कु मार,सास मिथिलेश दास,अंकित उर्फ राजा,गोलू,विशाल,अंजली पांच लाख रुपये और एक बाइक देने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना शुरू हो गई। इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह तीन साल से अपने मायके में रहने को विवश है। आरोप था कि तीन मार्च की रात्रि नामजद अभियुक्त घर पर आते है और उसे जमीन पर गिरा कर बेरहमी से पीटते है। धमकाया कि यदि दहेज नहीं दिया,तो बेटे की दूसरी शादी करवा दी जाएंगी। पीडिता का आरोप था कि घटना और दहेज प्रताडना की सूचना पुलिस को दी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अदालत का दरबार जा खटखटाया और पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




