फिर हुआ डिजिटल अरेस्ट,60 लाख का कर डाली ठगी पैरामिलिट्री से रिटायर है शिकायतकर्ता साइबर क्राइम थाना सेल ने दर्ज की रिपोर्ट

Spread the love

रूद्रपुर। :-साइबर क्रिमिनलों का डिजिटल अरेस्ट का फंडा दिन प्रतिदिन लोगों को अपना शिकार बना रहा है। ऐसे ही सीआर पीएफ से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को भयभीत कर डिजिटल अरेस्ट कर दिया और फिर 60 लाख की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला। साइबर क्राइम थाना सेल ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रोपा बेतालघाट नैनीताल निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सीआरपीएफ खेम सिंह ने बताया कि तीन जुलाई 2025 को वह घर पर अकेला था कि तभी एक अज्ञात व्यक्ति की आती है। जो खुद को टेलीकॉम विभाग का कर्मी बता रहा था। कॉलर ने सिम बंद किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर से लोगों को धमकाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। जिसके बाद कॉलर ने सर्विलांस साइबर क्राइम ब्रांच मुंबई के सीनियर अधिकारी से वार्ता करने का ऑफर दिया और थोड़ी ही देर बाद सीनियर अधिकारी की वीडियो कॉल आती है। जिसने कानून दावपेंच बताते हुए सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने का भय पैदा किया और डिजिटल अरेस्ट कर ते हुए रिटायर्ड पैरामिलिट्री अधिकारी के खाते से 60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और संपर्क करना बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद जब उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। तो साइबर क्राइम थाना सेल ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप