एयर स्ट्राइक के बाद यूपी में हाई अलर्ट: मॉक ड्रिल से जागरूकता की बड़ी कवायद

Spread the love

*प्रवीण कुमार*

बरेली। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। इसी कड़ी में बुधवार रात 8:00 बजे अचानक युद्ध का सायरन बजा और पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया। महज़ 10 मिनट के लिए पूरे शहर की रफ्तार थम गई। नागरिकों ने वाहनों की लाइटें भी बंद कर दीं, जिससे चारों ओर घनघोर अंधकार छा गया।

 

ब्लैकआउट में चला युद्ध का सजीव अभ्यास

 

इस मॉक ड्रिल के दौरान दुश्मन देश की ओर से बमबारी का सिमुलेशन किया गया। इससे कथित रूप से घायल हुए लोगों को सिविल डिफेंस के वार्डनों ने बचाया, जबकि लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। घायलों को त्वरित रूप से एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया। पूरे ऑपरेशन में NCC और सिविल डिफेंस के सदस्य सक्रिय रूप से तैनात रहे।

 

मॉक ड्रिल के जरिये युद्ध जैसी स्थिति का अभ्यास

 

यह मॉक ड्रिल दरअसल आम नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति में जागरूक और तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बरेली प्रशासन की अगुवाई में की गई इस मॉक ड्रिल में जिला और नगर प्रशासन की पूरी मशीनरी मौजूद रही।

 

प्रमुख अधिकारी और संस्थाएं रही मौजूद

 

ड्रिल के दौरान बरेली की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, सीडीओ जग प्रवेश, बीडीए वीसी मणिकंडन, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, एसपी सिटी मानुष पारीक, एडीएम प्रशासन, न्यायिक, फाइनेंस, सदर, सभी सर्कल के सीओ और थानों के इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।

 

एनसीसी, एनएसएस और वॉलंटियर्स ने निभाई अहम भूमिका

 

मॉक ड्रिल में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक और सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स ने पूरे जोश और समर्पण के साथ भाग लिया। मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों की भी पूरी तैनाती की गई थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी