रात के अंधेरे में तलवारें लेकर घर में घुसे फिर हजारों के आभूषण समेत फरार

मीरगंज । बीते बुधवार की देर रात चोरों ने थाना मीरगंज के नेशनल हाइवे से सटे ग्राम कुल्छा खुर्द में एक घर को निशाना बनाया जिसमें चोर हजारों रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए।   बताया जा रहा है कि गुलाब सिंह पुत्र भगवान दास का घर गांव के पश्चिम में एक खेत पर बना हुआ है। गुलाब सिंह एक बारात में शामिल होने गये थे कि उनके पीछे उनकी पत्नी लीलावती व  काजल और बिंद्रा घर में सोई हुईं थीं। पीड़ित महिला लीलावती ने बताया कि उसके मकान से लगा हुआ एक बिजली का पोल है जिसके सहारे चोर छत से मकान में दाखिल हुए  पहले उन्होंने बड़ा बक्सा खोला जिसमें ओढ़ने- बिछाने आदि के कपड़े रखे हुए थे। फिर चोर उसे छोड़कर,  एक छोटा बक्सा उठाकर पड़ोस के खाली खेत में ले गए जहां उसमें रखें सोने की दो अंगूठी,  एक मंगलसूत्र सोने का दाना और ओम , चांदी की जेवरी बिछुआ, खंडवा, चांदी का मंगलसूत्र,  भांजी की दो जोड़ी जेवरी,  पिंकी ,भावना और रीता की तीन जोड़ी पायल निकाल ले गए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद