जिला अस्पताल की ALS एंबुल बरेली में जिला अस्पताल की ALS एंबुलेंस बनीं ‘लाइफलाइन’ .5 साल से दे रहीं बेहतर सेवाएं

 

बरेली। जिला अस्पताल में संचालित चार एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस पिछले साढ़े चार वर्षों से मरीजों के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित हो रही हैं। इन एंबुलेंस का संचालन Med Care 365 प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है, जो लगातार आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन एंबुलेंस में वेंटिलेटर जैसी जीवन रक्षक व्यवस्था मौजूद है, जिससे गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिल पा रहा है। अब तक हजारों मरीज इन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

जिला प्रभारी विश्व किर्ति के नेतृत्व में ALS टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। टीम के सदस्य 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और हर आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाते हैं।सीएमओ बरेली विश्राम सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों की प्रशंसा भी की है।

जनपद में संचालित चार ALS एंबुलेंस पर कुल आठ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) और आठ पायलट तैनात हैं, जो रेफर किए गए मरीजों को उचित देखरेख के साथ सुरक्षित रूप से उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में ALS एंबुलेंस की यह व्यवस्था अहम कड़ी बनकर उभरी है, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद