एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का स्पा सेंटरों पर छापा, मचा हड़कंप

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक जीतो कंबोज के नेतृत्व में टीम ने होटल, ढाबा,स्पा सेंटरों में सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान हड़कंप मच गया। यूनिट ने एक होटल समेत कई जगहों पर अनियमितताएं पाई,  इस पर नगद चालान किया गया।  साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा चेकिंग के दौरान अनियमितताएं मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी ने टीम के साथ क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबे और स्पा सेंटरों में सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने एक होटल समेत कई जगहों पर सत्यापन न होने व अनियमिताएं पाई गई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी के मुताबिक मौके पर नगद चालान किया गया। इसके साथ ही सभी को चेतावनी दी कि अगर दोबारा चैकिंग के दौरान किसी भी कमियां पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर समय समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। शिकायतें भी मिलने पर कार्रवाई की जाती है। किसी भी प्रतिष्ठान या होटल, ढाबे पर बिना सत्यापन के कर्मचारियों के रखने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सत्यापन करा कर ही कर्मचारी रखें। टीम में महिला कांस्टेबल ममता मेहरा समेत कई अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद