भाजपा नेता का फर्जीवाड़ा 15 हजार में मार्कशीट और 8 हजार में बनाता था आयुष्मान

Spread the love

बरेली – भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीबी रिश्ते रखने वाला सीबीगंज मंडल के महामंत्री मुकेश देवल ने फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उसका सिंडिकेट जिलेभर के उन अस्पतालों में काम करता है, जहां आयुष्मान कार्ड पर इलाज होता है। भाजपा नेता फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बनाने के लिए अलग-अलग रुपये लेता था। 15 हजार में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट तथा 8 हजार में आयुष्मान कार्ड बनाता था। फर्जी दस्तावेज तैयार करने में भाजपा नेता का भाई भी सहयोग करता था। मिलिट्री इंटेलीजेंस लखनऊ की बरेली इकाई ने  सीबीगंज पुलिस और एसओजी के साथ मिलकर सीबीगंज गांव महेशपुर में भाजपा नेता मुकेश देवल के जनसेवा केंद्र पर छापामार कार्रवाई की थी। स्थानीय पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी भाजपा ने पिछले छह सालों से फर्जी दस्तावेज बनाने में लिप्त थे। इस दौरान अनुमान है कि भाजपा नेता ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। पुलिस इस संबंध में आगे की भी जानकारी जुटा रही है। हालांकि, मुकेश अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पकड़े जाने पर वह अन्य कई राज भी उजागर कर सकता है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मौके से बरामद दस्तावेजों के अलावा उसके लैपटॉप से भी बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के संबंध में डॉटा बरामद हुआ है। उसके जनसेवा केंद्र से एक मोहर बैंक ऑफ बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक, एक मोहर पार्षद फिरदौस खां, एक मोहर पार्षद जहीरउद्दीन के नाम से मिली है, हालांकि इन नाम के पार्षद नगर निगम में नहीं हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी