बरेली में दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या*

Spread the love

 

*प्रवीण कुमार*

 

 

 

बरेली में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर इलाके की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जबकि इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

 

36 वर्षीय अरशद उर्फ गुड्डू को उसके पड़ोसी आमिर ने मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आमिर ने उसे कारखाने से बाहर बुलाया और उस पर अचानक चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अरशद कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए लोगों ने आमिर की पिटाई कर दी, हालांकि वह मौका पाकर फरार हो गया।

 

अस्पताल में तोड़ा दम, भीड़ का उमड़ा सैलाब

 

गंभीर रूप से घायल अरशद को परिजन खुशलोक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अरशद की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। हालात को काबू में करने के लिए बारादरी और इज्जतनगर थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

 

 

परिवार में मचा कोहराम, मातम का माहौल

 

अरशद की मौत से उसके परिवार में गहरा शोक छा गया है। उसकी मां, बहन और भाभी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले बरबफात के जुलूस के दौरान अरशद और आमिर के बीच विवाद हुआ था, जो झगड़े तक पहुंच गया था। माना जा रहा है कि उसी रंजिश में आमिर ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

 

शादी की खुशियों से पहले मातम में बदला घर

 

अरशद अविवाहित था और उसकी शादी की बातचीत चल रही थी वही जारी जरदोजी का काम करता था और परिवार उसकी शादी को लेकर उत्साहित था परिजन बताते हैं कि आमिर की इस हरकत ने उनके घर की सारी खुशियां छीन ली अरशद के दो भाई और दो बहने हैं पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप