दिनेशपुर। बुधवार को परिवार के साथ आई सात वर्ष की बच्ची टूरिस्ट डस्टिनेशन बौर जलाशय के रिसोर्ड में बने स्विमिंग पूल में डूब गई। बच्ची को परिजन अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहा चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं हाने की बात कही है।
टूरिस्ट डस्टिनेशन बौर जलाशय गूलरभोज की तलहटी में पर्यटन विभाग के बने रिसोर्ड में बने स्विमिंग पुल में एक परिवार नहाने आया था। स्विमिंग पुल के कर्मचारी रोहित ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे परिवार के साथ बच्ची नहाने गई थी। इसी बीच बच्ची के डूबने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन बच्ची को रुद्रपुर अस्पताल ले गए। रोहित ने बताया कि बच्ची की सांसे चल रही थी। यदि कोई तैरना नहीं जानता है तो उसे लाईफ जाकेट भी दी जाती है। इधर परिजनों ने स्विमिंग पूल की घोर लापरवाही के चलते बच्ची की डूबने की बात कही। दिनेशपुर वार्ड नं तीन निवासी मृतक बच्ची के पिता संजीव वाला ने कहा कि नियम और मानकों को ताक में रखकर चल रहे हैं वाटर पार्क। जिससे पार्क स्वामी तो मुनाफा कमा रहा है। लोगों की जानमाल के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। वही सूचना पर गूलरभोज चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक बच्ची को परिजन ले जा चुके थे। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। प्रभारी ने बताया कि बच्ची परिवार के साथ नहा रही थी। बच्ची को तुरंत परिजन अस्पताल ले गए। जहा बच्ची की मौत की जानकारी मिली है।




