बहू ने ससुर की कर दी चप्पलों से पिटाई

बरेली । पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बहू ने ससुर की चप्पलों से पिटाई की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ससुर को बचाया। इसके बाद पुलिस लाइन गेट के बाहर बहू के पिता ने साथियों के साथ मिलकर किया हमला। कोतवाली पुलिस ने बहू, उसके पिता और अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीबीगंज क्षेत्र के खना गौंटिया निवासी इस्लाम हुसैन ने बताया कि उसका बिथरी चैनपुर के गांव परसौना की रहने वाली पत्नी शबाना से मुकदमा चल रहा है। दोनों पक्षों में समझौते के लिए परामर्श केंद्र में 8 जनवरी को दोपहर 3:45 बजे बुलाया गया था। जहां पर उनकी पत्नी, ससुर और तीन अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। आरोप है कि जब वह परामर्श कक्ष में बैठ कर वार्ता कर रहे थे कि तभी अचानक उनके पिता गुलाम हुसैन के चेहरे पर शबाना ने चप्पल निकालकर मारना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद वह अपने पिता गुलाम हुसैन को लेकर घर जाने के लिए निकले ही थे कि पुलिस लाइन गेट के बाहर ससुर उस्मान हुसैन ने तीन अज्ञात साथियों के साथ उन्हें और उनके पिता को पीटना शुरू कर दिया और पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद