भाजपा पार्षद शिवकुमार गंगवार 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Spread the love

रुद्रपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 8 के भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार पर होली के दिन ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और नाबालिग युवती के साथ अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा था। मामले की जांच एसपी क्राइम निहारिका तोमर के नेतृत्व में की गई, जिनकी प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर शिवकुमार गंगवार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी थी, जिससे पुलिस प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे।
इस पूरे प्रकरण को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त था और भाजपा की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन अब भाजपा ने मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने वार्ड नंबर 8 के पार्षद शिवकुमार गंगवार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने नोटिस जारी कर यह कार्रवाई की, जिससे साफ हो गया कि पार्टी ऐसे मामलों में कोई ढील नहीं देना चाहती। भाजपा द्वारा की गई इस कार्रवाई को समाज में सकारात्मक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। आम जनता और स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे सफेदपोश लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है ताकि कानून का भय बना रहे और न्याय की उम्मीद कायम रहे। पुलिस प्रशासन से भी अपेक्षा है कि वह जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई पूरी करे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश