कल्याणी नदी में डूबे जगदीश का शव किया बरामद

रूद्रपुर। गत सायं मौहल्ला जगतपुरा वार्ड 39 में कल्याणी नदी के पुल से गिरे व्यक्ति का शव आज शुक्रवार प्रातः लोगों ने काफी प्रयासों के बाद मौहल्ला रविन्द्र नगर में छठ घाट के पास कीचड़ में फंसे खोज निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां से पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

 गौरतलब हो कि जगतपुरा निवासी 50 वर्षीय जगदीश पुत्र नन्नू लाल पिछले काफी वर्षों से पौध लगे गमले बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जाता है कि गत सायं करीब 3 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में जगतपुरा में कल्याणी नदी के पुल से नीचे गिर गया और नदी में डूब गया। शोर की आवाज सुनकर वहां कई लोग आ पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जगदीश को नदी से निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया। काफी देर तक खोजबीन चलाये गये अभियान चलाने के बाद भी जब जगदीश का कोई पता नहीं चला तो टीम ने अंधेरा होने पर अभियान रोककर सुबह फिर से अभियान चलाने की बात कही। एसडीआरएफ की टीम प्रातः ही मौके पर आ पहुंची और उसने नदी में डूबे जगदीश की तलाश शुरू कर दी और निराश होकर लौट गई। जगदीश की खोजबीन करते जब लोग नदी किनारे होते हुए गली नम्बर छह छठ घाट के पास पहुंचे तो उन्हें जगदीश का शव कीचड़ में फंसा दिखाई दिया। लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाल कर मामले की जानकारी मृतक जगदीश के परिजनों व पुलिस को दी। आखिरकार 20 घंटे के बाद प्रातः करीब 11 बजे लोगों ने कल्याणी नदी से जगदीश के शव को खोज निकाला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर दौड़े आये और उनमें कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, समाजसेवी ललित बिष्ट सहित कई लोग भी वहां आ गये। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद