भव्य नवनिर्मित तहसील भवन का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन लगभग 407 लाख रुपए से बना तहसील भवन

Spread the love

सितारगंज। बहु प्रतीक्षित पुरानी तहसील परिसर में नवनिर्मित भाव तहसील भवन का कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए शहर में शीघ्र पार्क और पार्किंग की खुशखबरी दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से निर्माण हुए भव्य तहसील भवन का, शनिवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जर्जर तहसील भवन निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था, बिना देरी किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास को और गति देने के लिए, निर्माण की स्वीकृति तत्काल दे दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आवेदकों के स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी करा कर नई तहसील भवन में कार्य प्रारंभ कराया। नई तहसील भवन में उप जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, बाद कारों की सुविधा के लिए भवन, हाल का निर्माण कराया गया, इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, रिकॉर्ड रूम आदि का भी एक ही छत के नीचे निर्माण कराया गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास को लेकर काम किया है। नई तहसील भवन, भव्य हॉस्पिटल, डिग्री कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण आदि कराकर उन्होंने, क्षेत्रीय जनता के आशा के अनुरूप कार्य किया। उन्होंने कहा की नई तहसील भवन का निर्माण करा कर विधानसभा क्षेत्र के जनता से किए गए एक और वादा उन्होंने पूरा किया, क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए उनका एक और वादा लगभग 15 करोड़ की लागत से सितारगंज शहर में, पार्क एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसकी खुशखबरी जनता को शीघ्र मिलेगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विकास कार्यों में सितारगंज विधानसभा उत्तराखंड में, आदर्श विधानसभा के रूप में जाना जाए, ऐसा उनका हमेशा प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता ने उन्हें विधायक बनाया इसके बाद ही उन्होंने क्षेत्र के विकास को एक जनप्रतिनिधि के रूप में गति देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए डिग्री कॉलेज, सरकारी अस्पताल, आईटीआई कॉलेज, सिरसा रोड, सुखी नदी पर पुल आदि मिल का पत्थर साबित को रहा है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज क्षेत्र से जुड़े हर विकास कार्यों के प्रस्ताव को गंभीरता पूर्वक पूरा किया। इस मौके पर राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,सुखदेव सिंह, उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवांठा, तहसीलदार पूजा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, अमित रस्तोगी, आदेश ठाकुर, रवि रस्तोगी,दीपक गुप्ता,पंकज रावत,पंकज गहतोड़ी,नितिन चौहान, प्रधान रेशम सिंह ,सरदार लक्खा सिंह, सुरेश जैन,संजय गोयल, संदीप गुप्ता, राजू नगदली,जया जोशी,बीना साहू, राकेश गुप्ता, विजय सलूजा, राकेश त्यागी, चंदन श्रीवास्तव, भोला जोशी, संदीप बाबा,नितिन अरोरा, अनिरुद्ध राय,  समेत तमाम जनप्रतिनिधि व आम जनता मौजूद थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी