जनसहयोग से हट रहा है कूड़े के पहाड़ का कलंक: डीएम विभिन्न संस्थाओं ने डीएम, एमएनए, एसडीएम व एएमएनए को किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। जिला मुख्यालय का दशकों पुराना किच्छा रोड स्थित कूड़े के पहाड़ का कलंक जन सहयोग से आज लगभग समाप्ति की ओर है। नगर की अन्य बड़ी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जा रहा है। यह बात जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यहां जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था तो उनके समक्ष किच्छा रोड स्थित कूड़े के पहाड़ की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई थी। जिसे समाप्त करने के लिये उन्होंने व्यक्तिगत रूचि ली और समय-समय पर निरीक्षण करने के साथ ही कपड़े को हटाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी कार्य प्रारम्भ किये। उन्होंने कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिये इसका कार्य एक संस्था को सौंपा गया। जो दिन-रात कार्य में जुटी हुई है। डीएम ने कहा कि वर्तमान में नगर से जो कूड़ा एकत्र हो रहा है उसका भी त्वरित निस्तारण करने में वह पीछे नहीं हटेंगे। अपने संबोधन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जिलाधिकारी उदय राज सिंह पिछले कई दशकों के पश्चात ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के रूप में यहां आये है जिन्होंने व्यक्तिगत रूचि लेकर नगर से कूड़े की पहाड़ की कलंक को हटाया। इसे नगरवासी हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से नगर में जलभराव और नजूल जैसी समस्या से भी निजात दिलाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा जिलाधिकारी उदय राज सिंह, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, एसडीएम मनीष बिष्ट व उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी का माल्यार्पण कर उन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सर्वेश कुमार सिंह, कृष्ण चन्द्र, संजीत बढ़ई, नवीन ठुकराल, अभय सिंह सोलंकी, संजय ठुकराल, दुर्गेश मौर्य, दिनेश गुप्ता, नन्द लाल शर्मा, राकेश सिंह, संजय जुनेजा, राजकुमार भुसरी, ललित बिष्ट, सुखवंत सिंह विर्क, केशव शर्मा, जगदीश सिंह, हरेन्द्र बंसल, श्याम सिंह चौहान, विजय वाजपेयी, गोपाल पटवाल, राजेन्द्र बोरा, हिमांशु शुक्ला, तजेन्द्र सिंह विर्क, वीरेन्द्र तिवारी, डीपी यादव, त्रिनाथ विश्वास, सोमपाल सिंह, श्रद्धा सिंह, बलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजन सिंह, गुरदीप सिंह, प्रीतम सिंह, मनीष छाबड़ा, तजेन्द्र सिंह लाटू, सुषमा अग्रवाल, विजय अग्रवाल सिंह नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। स्वागत करने वाली संस्थाओं में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गोल मार्केट, अग्रवाल सभा, व्यापार मण्डल, आर्य समाज, तराई चेम्बर मर्चेन्ट, किसान सभा, बार एसोसिएशन, ब्राह्मण सभा, गुरुद्वारा दशमेश नगर, आवास विकास कमेटी, शिव नाटक क्लब, रामलीला कमेटी इन्द्राकालोनी, पूर्वांचल समाज छठ पूजा समिति, लघु उद्योग व्यापार मण्डल ट्रांजिट कैम्प, शैल सांस्कृतिक समिति, पर्वतीय समाज, बंगाली कल्याण समिति व सिडकुल एसोसिएशन सहित कई संस्थाए शामिल थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश