स्मार्ट मीटर तोड़ने पर पूर्व विधायक रंजीत रावत व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

रामनगर। उत्तराखंड में सरकार द्वारा निजी कंपनी के माध्यम से लगवाये जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध करने और मीटर तोड़ने के आरोप में विद्युत विभाग द्वारा पूर्व विधायक रणजीत सिंह राणा के खिलाफ   मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कुछ समय पूर्व किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड ने भी अपनी विधानसभा में इसका विरोध कर कई मीटरों को तोड़ने की कार्रवाई कर अपना विरोध जताया था। रामनगर में भी पिछले कई दिनों से कंपनी द्वारा कुछ क्षेत्रों में यह मीटर लगाने की कार्रवाई की जा रही है जिसका स्थानीय लोगों के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत एवं उनके समर्थक लगातार विरोध कर रहे हैं। 17 अप्रैल की शाम को शिवलालपुर चुंगी के समीप सिंगल पेट्रोल पंप के पास कुछ दुकानों पर यह मीटर लगाने की कार्रवाई की जा रही थी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसका विरोध करने के साथ ही कुछ स्मार्ट मीटरांे को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया था। उनका आरोप था कि यह मीटर लगाने से उपभोक्ता काफी परेशान है तथा बिल भी काफी ज्यादा आ रहा है । उन्होंने सरकार से इन मीटरों पर शीघ्र रोक लगने की मांग करते हुए कई आरोप भी लगाए थे। मामले में वरिष्ठ निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि इस मामले में विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला रामनगर के अवर अभियंता चंद्र लाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत एवं उनके समर्थकों पर मौके पर हंगामा करने के साथ ही विभागीय कार्यवाही संस्था के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पांच स्मार्ट विद्युत मीटर को क्षतिग्रस्त कर मौके से ड्रिल मशीन व दो बैटरियां गायब होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत एवं उनके समर्थकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद