चंपावत उपचुनाव: सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत चार उम्मीदवार आजमायेंगे किस्मत, जानें दावेदारों के नाम

देहरादून। चंपावत उपचुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। मंगलवार को निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह उपचुनाव में अब सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत चार प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज भट्ट व एक निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी चुनाव मैदान में हैं।
चंपावत उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय तय था। आरओ व टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। सीएम धामी को कमल, निर्मला को हाथ का पंजा, सपा समर्थित मनोज को ऑटो रिक्शा और निर्दलीय हिमांशु को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद