चारधाम यात्रा: कोरोना जांच को लेकर राहत, इन नियमों के साथ श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के दिन मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा-2022 का आगाज हो गया है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यात्रा शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। धामी सरकार ने चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ-यात्रियों को राहत देते हुए कोरोना जांच पर बड़ा फैसला लिया है।
उत्तराखंड में बाहर से आने वाले पर्यटकों और चारधाम यात्रियों की कोविड जांच नहीं होगी। लेकिन, सभी श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। अगले आदेश तक यात्रियों की राज्य की सीमा पर कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की जांच नहीं होगी।
आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खोले जाएंगे। जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने को लेकर सरकार और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों को सजाया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद