बदहाल सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर प्रभारी नगर आयुक्त से मिले चुघ  

रुद्रपुर। शहर की बदहाल सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने नगर निगम में पहुंच कर प्रभारी नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को ज्ञापन सौंपा।

दिए गए ज्ञापन में चुघ ने बताया कि अंबिका विहार भूरारानी में सड़कों की हालात बदहाल हो चुकी है ।जहां बरसात होने के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। हालात यह हो जाते है कि वहां से लोगों का निकलना भी दूभर हो जाता है। पिछले दिनों जलभराव के कारण करंट लगने से एक गाय की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अंबिका विहार भूरारानी में दो स्कूल संचालित हो रहे हैं जहां सैकड़ों की संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। ऐसे में यदि जलभराव से निजात दिलाकर सड़कों का सुधारीकरण नहीं किया गया तो कोई भी हादसा हो सकता है। चुघ ने कहा कि रामपुर रोड स्थित सोनिया होटल से लेकर प्रीत विहार तक डेढ़ सौ मीटर सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जहां लोगों का चलना भी मुहाल हो चुका है । आए दिन इन सड़कों पर हादसे होते रहते हैं ।ऐसे में यह 150 मीटर की सड़क का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रभारी नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में केदार सिंह, लक्ष्मी, चंद्रा, हरीश ,देव सिंह, किरन, राजकुमार कोली, दर्शन कोली, शिवकुमार ,राजपाल, सत्येंद्र, महिपाल, पप्पू आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद