सीएम पोर्टल को नियमित लॉग ऑन कर शिकायतों का समय से करें निस्तारण: धामी 

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से  सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम पोर्टल को नियमित लॉग ऑन करें व आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने स्तर पर सीएम पोर्टल 1905 पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग करें ताकि पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके व जनता का सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हो सकें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ब्लॉक स्तर अधिकारी से लेकर विभागीय सचिव तक सभी अधिकारी जन शिकायतों के समाधान के लिए शिकायतकर्ताओं से स्वयं नियमित संवाद करें।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनपदों में आयोजित होने वाली बीडीसी की बैठकों में विकास से संबंधित विभागीय अधिकारियों और रेखीय विभागों के अधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाय। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी भी प्रयास करें कि वे भी बीडीसी बैठक में रहें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस का नियमित आयोजन किया जाए। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जनपदों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तहसील दिवस में नियमित प्रतिभाग कर जन समस्याओं का समाधान करें। तहसील दिवस पर शिकायतों व निस्तारण संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री जन-समर्पण तहसील दिवस पोर्टल पर भी नियमित अपलोड किया जाए। शिकायतों में जो शिकायतें मांग से संबंधित हैं, उनका अलग से उल्लेख किया जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतों को क्लोज करना उद्देश्य न हो, बल्कि शिकायतों का समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने सी.एम. हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के शिकायतकर्ताओं से फोन से भी वार्ता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ई-अभिलेखागार का भी शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन व सीएम जन समर्पण के अन्तर्गत तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ पूर्ण क्षमता से कार्य करें तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी यूसी तिवारी , अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, पीडी अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी एसएम डोभाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, ओसी कलेक्ट्रेट डॉ0 अमृता शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 एके वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज