कलेक्ट्रेट में स्थाई पार्किंग का कमिश्नर ने किया शिलान्यास     

Spread the love

रुद्रपुर। आयुक्त दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुविधा के लिए धार्मिक अनुष्ठानों के बीच स्थाई पार्किंग का शिलान्यास किया। इससे पूर्व आयुक्त श्री रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय सहित कई विभागीय कार्यालय हैं। जहां जनपद उधमसिंह नगर सहित अन्य जनपदों के लोग कार्यवश आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन खड़ा करने के लिए उचित पार्किंग न होने के कारण यहां आने वाले लोगों के वाहन बाहर राष्ट्रीय मार्ग पर या इधर उधर खड़े रहते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था तो प्रभावित होती ही है साथ ही वाहन स्वामियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि विकास भवन की ओर से कलेक्टर परिसर में प्रवेश करते ही स्थाई वाहन पार्किंग का करीब 70 लाख की लागत से निर्माण कराया जाएगा जो अगले कुछ ही माह में पूरा हो जाएगा। जिसके पश्चात वाहन पार्किंग सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात आयुक्त श्री रावत ने कलेक्ट्रेट में कई कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा। इस दौरान एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट सहित कई अधिकारी थे
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी