शराब माफिया ने मारी युवक को गोली, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर : कोतवाली इलाके की खेड़ा बस्ती में शराब माफिया द्वारा युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप था कि युवक ने खुलेआम कच्ची शराब बेचने का विरोध किया था। जिसके बाद माफिया ने गोली मारकर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड-19 खेड़ा बस्ती उत्तरी निवासी शांति देवी ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला गुरचरन सिंह उर्फ चन्नी रेशमबाड़ी वार्ड-13 का निवासी है और अवैध कच्ची शराब बेचने का धंधा करता है। आरोप था कि जब उसके बेटे सोनू ने शराब बेचने का विरोध किया तो शराब माफिया रंजिश रखने लगा। आरोप था कि 10 मार्च की रात्रि आठ बजे गुरचरन अपने साथी मनीष उर्फ मोनू निवासी उतरी खेड़ा के साथ शराब बेच रहा था कि एक बार फिर बेटे ने दारू बेचने का विरोध किया।

इसके बाद आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए तमंचे से गोली चला दी। गोली बेटे के दाहिने कंधे पर लगी और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपी गुरचरन आपराधिक प्रवृति का शराब माफिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी