धार्मिक स्थलों से चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का उपवास, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

रुद्रपुर :-अयोध्या का राम मंदिर हो या फिर उत्तराखंड केकेदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में चढावा चोरी होने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय उपवास रखकर अपना रोष जताया और आरएसएस और भाजपा पर मिलीभगत कर करोड़ों काचंदा चोरी करने का आरोप मढा। उन्होंने राष्ट्रपति को भी एक पत्र लिखा और प्रकरण कीनिष्पक्ष जांच कर स्वतंत्र जांच एजेंसी गठित करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगाहकिया कि यदि जल्द ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई। तो कांग्रेस उग्र आंदोलनकरेगी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर अध्यक्ष ममतारानी कार्यकर्ताओं के साथ रम्पुरा बस्ती स्थित शिव मंदिर 84 घंटा मंदिर प्रांगणमें पहुंची और केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय उपवासरखकर अपना आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि अयोध्या का राम मंदिर और बाबा केदारनाथ औरबद्रीनाथ धाम उत्तराखंड की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे में इन धार्मिक स्थलोंसे चढ़ावा और सोना चोरी और हेरा फेरी का मामला सामने आया है। भाजपा और आरएसएसमिलकर हिंदुओं की आस्था पर खुलेआम डाका डाल रही है। जिस पर करोड़ों हिंदुओं की आस्थाजुडी। पूर्व विधायक ठुकराल ने राष्ट्रपति से चढावा चोरी प्रकरण में स्वतंत्र जांचऐसी से जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया। साथ हीआगाह किया कि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तो कांग्रेस हिंदुओं की धार्मिकआस्था पर कुठाराघात करने वालों के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर सियाराम कोली,आशीषश्रीवास्तव,दिनेश कोली, कुंवरपाल कोली,जमुना प्रसाद,रामसेवक, देव कोली, सीताराम, दयाराम,सोमपाल,राजूकोली, शिवनारायण,गब्बर सिंह,वरुण पाल, राम प्रकाश, हरीश कुमार, रामनारायण आदिमौजूद रहे

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद