हाथों में बेड़ियां और पैरों में जंजीर बांधकर कांग्रेसियों ने किया ट्रंप और मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भारत के गौरवशाली इतिहास को शर्मसार करने वाली घटना: बॉबी राठौर

Spread the love

खटीमा। मुख्य चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर के नेतृत्व में अमेरिका सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों के साथ किए गए अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार पर गुस्सा जाहिर करते हुए हाथों में बेड़ियां और पैरों में जंजीर बांधकर मोदी सरकार तथा अमेरिका की ट्रंप सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया तथा जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ट्रंप सरकार और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आपको बता दें कि खटीमा विधायक तथा उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी का विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन देहरादून में हाथों में बेड़ियां और पैरों में जंजीर बांधकर अमेरिका सरकार के खिलाफ अनोखा तरीके से विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। इसी क्रम में खटीमा में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथों में बेड़ियां और पैरों में जंजीर बांधकर ट्रंप और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर ने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में अमेरिका गए प्रवासी भारतीयों को अमेरिका की ट्रंप सरकार द्वारा बेड़ियों और जंजीरों में बांधकर अपमानजनक और आपत्तिजनक तरीके से वापस भेजा गया जो भारत के गौरवशाली इतिहास को शर्मसार करने वाली घटना है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारे गौरवशाली इतिहास का दुर्भाग्यपूर्ण दिन है और भारत का अपमान है। राठौर ने कहा कि कोलंबिया जैसा देश अपने देश के प्रवासी नागरिकों को अपनी जहाज से अमेरिका से सम्मानजनक तरीके से वापस लाया जिनका सम्मान स्वयं कोलंबिया के राष्ट्रपति ने भी किया। लेकिन इतनी बड़ी घटना (भारत के अपमान) के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है। इस दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, विनोद चंद, राज किशोर सक्सेना, नासिर खान, नीरज कन्याल, अरविंद कुमार, मनोज कोहली, अराफात अंसारी, मोहम्मद ताहिर, पंकज मेहरा, उम्मेद सिंह, विजय चंद, राहुल कुमार, रवि अग्रवाल तथा फईम खान सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप