दलित परिवार पर हमला कर किया घायल, पिस्टल दिखाकर धमकाया

रुद्रपुर,दलित मजदूर परिवार पर दबंगों द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव शिमला पिस्तौर निवासी गीता पासवान ने बताया कि वह अपने पति के साथ गांव के ही एक सवर्ण जाति के दबंग के खेत में मेहनत मजदूरी करती है। आरोप था कि एक मई 2024 को दबंगों के कृषि फार्म में कार्यरत किशन पाल हाथ में पिस्टल, राजू धारदार हथियार और हरपाल हाथ में चाकू लेकर रात्रि दस बजे जबरन घर में घुसे और अश्लीलता व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हाथापाई करने लगे।

जब विरोध किया तो हमलावरों ने पति व नाबालिग बेटी पर हमला कर अधमरा कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घायलों का उपचार कराने के बाद जब वह कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित दलित परिवार ने न्यायालय में याचिका दायर की। प्रकरण की सुनवाई के बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद