रूद्रपुर। गत रात्रि यहां अंबेडकर पार्क में एक अज्ञात महिला का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आस पास स्थान का सूक्ष्म निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि रह गुजरते लोगों ने अम्बेडकर पार्क में एक महिला को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। पार्क में महिला का शव पाए जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आस पास के थाना क्षेत्र में इसकी जानकारी दे दी है ।




