अंबेडकर पार्क में मिला अज्ञात महिला का शव 

रूद्रपुर। गत रात्रि यहां अंबेडकर पार्क में एक अज्ञात महिला का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आस पास स्थान का सूक्ष्म निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।  जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि रह गुजरते लोगों ने अम्बेडकर पार्क में एक महिला को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। पार्क में महिला का शव पाए जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आस पास के थाना क्षेत्र में इसकी जानकारी दे दी है ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद