सरकारी कर्मचारी बताकर युवक से मांगे 3.10 लाख रुपये

Spread the love

रुद्रपुर,  थाना ट्रांजिट कैंप के रहने वाले एक युवक को सरकारी कर्मचारी बताकर जेल भेजने और लाखों रुपये मांगने का मामला सामने आया है, जबकि पीड़ित का कहना था कि उसने उधारी की सारी रकम चुकता कर दी थी। बावजूद उसे धमकाया जा रहा है। प्रकरण की शिकायत करने पर एसपी सिटी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

फुलसुंगा निवासी रमेश चंद्र बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे और उन्होंने एसपी सिटी को शिकायती पत्र देते हुए कुछ माह पहले उसने मकान बनाने के लिए 1.77 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम चुकता करने के बाद कोई रिकॉर्ड नहीं होने पर उस पर 64 हजार की उधारी निकाल दी। सबूत नहीं होने के कारण थाना ट्रांजिट कैंप में चेक के माध्यम से उधारी की पूर्ण रकम भी वापस कर दी। 15 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने कॉल की, जो खुद को डीएम कार्यालय कर्मी बता रहा था।

आरोप था कि कॉलर ने 3.10 लाख रुपये नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी भी दी, जबकि वर्तमान में उस पर कोई उधारी भी नहीं है। शिकायती पत्र आने के बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रकरण सूद खोरी का प्रतीत हो रहा है। जिसके लिए गठित एसआईटी को प्रकरण की जांच के आदेश दे दिया है। साथ ही सरकारी कर्मी बन कर पैसा मांगने अपराध की श्रेणी में आता है। उस व्यक्ति को भी चिह्नित किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज