फेक न्यूज और साइबर अपराध के विरुद्ध ‘डिजिटल योद्धा’ तैयार एडीजी बरेली जोन ने ली डिजिटल वॉलंटियर्स की अहम बैठक*

बरेली। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं फेक न्यूज की पहचानअफवाहों की रोकथाम और साइबर जागरूकता के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस लाइन स्थित ‘रविन्द्रालय’ में आयोजित इस कार्यशाला में जोन के सभी जनपदों के डिजिटल वॉलंटियर्स, सोशल मीडिया सेल प्रभारियों और पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

एडीजी रमित शर्मा ने सोशल मीडिया के दौर में सूचनाओं की सत्यता को सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने Information Disorder के तीन घातक प्रकारों के बारे में विस्तार से समझाया

गलत जानकारी अनजाने में फैलाई गई गलत सूचना

भ्रामक जानकारी जानबूझकर नुकसान पहुँचाने के लिए फैलाई गई झूठी खबर।

दुर्भावनापूर्ण जानकारी किसी की छवि बिगाड़ने के लिए इस्तेमाल किए गए तथ्य।

“आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-फेक के दौर में हमें और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। डिजिटल वॉलंटियर्स पुलिस और जनता के बीच सेतु का कार्य करें रमित शर्मा ADG बरेली जोन

इतिहास और विकास 10 वर्षों का डिजिटल सफर

बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस के डिजिटल सफर को साझा करते हुए बताया गया कि शुरुआत यूपी पुलिस के डिजिटल संवाद की नींव 10 वर्ष पूर्व मेरठ रेंज से रखी गई थी।

मेरठ रेंज के तत्कालीन डीआईजी वर्तमान एडीजी रमित शर्मा द्वारा ट्विटर पर यूपी पुलिस की पहली आधिकारिक उपस्थिति दर्ज की गई थी।

डिजिटल वॉलंटियर्स का उदय बागपत के एक प्रकरण के बाद सही तथ्यों को जनता तक त्वरित पहुँचाने के लिए इस अवधारणा की शुरुआत हुई।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और नई पहल

डीआईजी बरेली अजय कुमार साहनी उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और यूपी पुलिस फैक्ट चेक पोर्टल के उपयोग पर बल दिया। साथ ही ‘मिशन शक्ति 5.0’ के उद्देश्यों से अवगत कराया।

एसएसपी बरेली अनुराग आर्य पीपीटी के माध्यम से बताया कि कैसे पुलिस के सकारात्मक कार्यों को जनता तक पहुँचाया जाए और NCRP पोर्टल पर साइबर अपराध की रिपोर्टिंग कैसे की जाए।

एसपी रामपुर विद्या सागर मिश्र उन्होंने सोशल मीडिया की ‘रियल-टाइम मॉनिटरिंग’ और संदिग्ध गतिविधियों की त्वरित सूचना पुलिस को देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

भविष्य की तकनीक AIइन्फ्लुएंस जार्विस

बैठक में वर्ष 2025 की सबसे आधुनिक पहल AI आधारित AI Influencer “Jarvis” की चर्चा की गई। बरेली जोन द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम आधुनिक तकनीक के माध्यम से सूचना प्रबंधन और जनसंपर्क को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

निष्कर्ष और संकल्प

बैठक के अंत में बरेली जोन के सभी डिजिटल वॉलंटियर्स ने साइबर सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और भयमुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। एडीजी महोदय ने वॉलंटियर्स के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर च

लने हेतु प्रेरित किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    शाहजहांपुर,  नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए…

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना